इटावा औरैया, जनवरी 1 -- म घने कोहरे व शीत लहर के चलते हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर अप और डाउन की 25 से अधिक ट्रेनें लेट रहीं वहीं ऊधमपुर एक्सप्रेस कैंसिल रहीं । सबसे अधिक ऊंचाहार एक्सप्रेस 10 घंटे 11 मिनट देरी से आयी। इस ट्रेन को बुधवार नौ बजकर 58 मिनट पर आना था। कोहरे की वजह से गुरुवार को सुबह आठ बजकर 16 मिनट पर आईं। दैनिक यात्री ट्रेन का इंतजार करके थक गए। वहीं, आरक्षित टिकट पर यात्रा करने यात्रियों ने सर्दी में प्लेटफार्म पर समय बिताया। कोहरे की वजह से ट्रेनों का लेटलतीफी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनों के अलावा लोकल ट्रेनें भी एक घंटे से अधिक लेट हो रही हैं। गुरुवार को गाड़ी संख्या 22432 ऊघमपुर -सूबेदारगंज एक्सप्रेस पूर्व निर्धारित समय के तहत कोहरे की वजह से कैंसिल हीं। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले लोग दूसर...