इटावा औरैया, नवम्बर 15 -- कस्बा से सैफई जाने वाली रोड पर शनिवार को एक ई-रिक्शा जोधरा गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 60 वर्षीय विश्राम सिंह पुत्र अभयराम निवासी शाहजहांपुर, 55 वर्षीय लटूरी सिंह पुत्र जय शंकर निवासी लरखोर और 45 वर्षीय पप्पी पुत्र सिकंदर निवासी रमैयापुर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...