इटावा औरैया, मार्च 20 -- ईदगाह कमेटी के सेकेटरी डा. मोहम्मद अफजाल ने बताया कि ईदगाह में ईद की नमाज शनिवार को दो शिफ्टों में होगी। सुबह 7.30 बजे मौलाना कमाल उद्दीन अशरफ़ी पेश इमाम ईदगाह व सुबह 8.30 बजे मौलाना फरहान बरकाती ईद की नमाज़ अदा कराएंगे। ईदगाह कमेटी के सेकेटरी डा. मोहम्मद अफजाल व कोषाध्यक्ष अब्दुल हन्नान मंसूरी चांद ने बताया कि शासन और जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में ईद की नमाज़ ईदगाह परिसर में ही होगी, कोई भी नमाजी सड़क पर नमाज अदा नही करेगा। ईदगाह कमेटी के वालनटियर ईदगाह के बाहर नमाजियों को सड़क पर नमाज अदा करने से रोकने के लिए तैनात रहेंगे। अंजुमन हैदरी कमेटी के उपाध्यक्ष शावेज़ नक़वी ने बताया कि शिया समाज की नमाज चाणक्य होटल स्थित ईदगाह में सुबह 7.30 बजे होगी जिसे मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा अदा कराएंगे। यहां भी...