इटावा औरैया, फरवरी 9 -- शहीदे आज़म इमाम हुसैन और अलमदारे कर्बला मौला अब्बास की पैदाइश के अवसर पर अली अब्बास सलमान व मोमनीन इटावा की ओर से मौलाना अनवारुल हसन ज़ैदी इमामे जुमा इटावा की अध्यक्षता में दरगाह हज़रत अब्बास अलमदार महेरा पर जश्ने महफ़िल का आयोजन किया गया। महफ़िल में कलाम पेश करते हुए शायर शबरोज कानपुरी ने मौला अब्बास की शान में कलाम पेश करते हुए कहा कि तुमसे मैं कहता हूं मकतल से दफा हो जाओ, इससे पहले मेरे हमले से फना हो जाओ। शायर हाशिम फीरोजाबादी ने कलाम पेश करते हुए कहा विरदे नादे अली मेरे लब पर और किसी की ज़रूरत नहीं है, रास्ता रोक ले मुश्किल इतनी मुश्किल में हिम्मत नहीं है। शायर अली हसन जाफर ने कलाम पेश करते हुए कहा तेरा इरफान भला किसको हुआ है अब्बास, सिर्फ मासूम बता सकता है क्या हैं अब्बास। महफ़िल का संचालन करते हुए शायर मनाज़िर मेरठी...