इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- इटावा। शराब ठेका संचालक से सात हजार रुपये घूस लेते आबकारी विभाग के एक सिपाही को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा। सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद टीम उसे लेकर अपने साथ चली गई। जसवंतनगर क्षेत्र के धनुआ में कंपोजिट शराब की दुकान संचालित करने वाले मोदनपुर निवासी उदय ने बताया कि आबकारी विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल तहसीलदार सिंह उससे दुकान चलाने के एवज में सात हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने कानपुर की एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई का प्लान बनाया। बुधवार को टीम इटावा पहुंची और उदय को 500-500 रुपये के नोटों पर विशेष केमिकल लगाकर दिए और तय योजना के तहत सिपाही को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। कागरोल जिला आगरा निवासी हेड कांस्टेबल तहस...