इटावा औरैया, फरवरी 17 -- थाना क्षेत्र के डुढहा मार्ग स्थित एक आटा मिल में काम कर रहे युवक की गेहूं की टंकी में गिरने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीतापुर के थाना इमिलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के शेखपुर शहादत नगर निवासी चेला ने बताया उनका 23 वर्षीय बेटा लवकुश पिछले तीन माह से जारी खेड़ा रोड स्थित आटा मिल में गेहूं छानने का काम कर रहा था। सोमवार रात काम के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गेहूं से भरी टंकी में गिर पड़ा। साथियों ने उसे बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.