इटावा औरैया, जनवरी 6 -- गांव नगला बरुआ निवासी विपिन उर्फ गौरव पुत्र सत्यवीर सिंह ने अपने ही गांव के कुछ लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार वह सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे खेतों से काम निपटाकर घर लौट रहा था। गांव के पास आग जलती देख सर्दी से बचने के लिए वह उसके पास बैठ गया। इसी दौरान गांव के ही कमलेश उर्फ धोखा, विजय सिंह, अजय सिंह, हिमांशु, जॉनी और गुड्डू वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जमीन पर पटक दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...