इटावा औरैया, मार्च 31 -- मंगलवार को महावीर जयंती का सार्वजनिक अवकाश था, लेकिन वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने के कारण कोषागार में आमदिनों की तरह कामकाज होता रहा। इसी तरह कुछ बैंके भी खुलीं , जहां सरकारी कामकाज हुआ। भू राजस्व व मालगुजारी विभाग की ओर से एक करोड़ 55 लाख रुपए का बजट सरेंडर किया गया। स्व. रामाधीन शर्मा अस्पताल बकेवर की ओर से 530 रुपए का बजट सरेंडर किया गया मंगलवारको कोषागार में जिस तरह से काम हो रहा था उसे देखकर ऐसा लगा ही नहीं कि आज अवकाश का दिन है। विभिन्न विभागों के बजट का हिसाब किताब रखा गया। इस दौरान कुछ विभागों ने आवंटित बजट का जो कुछ हिस्सा खर्च नहीं कर पाया था उसको सरेंडर किया।व्यवसायिक व विशेष सेवा के लिए इस वित्तीय वर्ष में एक करोड़ 56 लाख रुपए का बजट आवंटित किया गया था। खर्च न होने पर 1 लाख 57 हजार 650 का बजट सरेंडर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.