इटावा औरैया, मार्च 20 -- रमजान के अलविदा जुमे की नमाज शहर की विभिन्न मस्जिदों में उत्साह के साथ अदा हुई। रोजेदारों और मुस्लिम समाज ने नमाज के बाद मुल्क में अमनचैन की दुआ की। मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज खुशनुमा माहौल में अदा की गई। शाही मस्जिद, सिंग्नल वाली मस्जिद, मस्जिद पंजाबियान कटरा शहाब खां, मस्जिद काली कबरें, मस्जिद जिन्नातों वाली, मस्जिद तकिया आजाद खान, मस्जिद शाह महमूद, मस्जिद क़िले वाली, मस्जिद हिसामुद्दीन, शाही जामा मस्जिद, मस्जिद पक्का तालाब, मस्जिद गरीब नवाज, मस्जिद इस्लामिया बोर्डिंग, मस्जिद अक़्सा रामगंज ढाल, अली कालोनी बाह अड्डा मस्जिद, मस्जिद कचहरी, मस्जिद सराय कटरा सेवा कली, मस्जिद शाहगंज, मस्जिद बुलाक़ी, मस्जिद कुरैशियान नया शहर, मस्जिद दरगाह वारसी, मस्जिद कटरा पुर्दल खां, मस्जिद गाड़ीपुरा, मस्जिद स्टेशन रोड, मस्जिद र...