इटावा औरैया, मार्च 7 -- शनिवार को औरैया रोड पर स्थित आंबेडकर पार्क में बहुजन समाज पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में युवा नेता अभिषेक शुक्ला ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में मंडल कॉर्डिनेटर विक्रम सिंह जाटव, पूर्व सदस्य विधान परिषद नौशाद अली, जिलाध्यक्ष सुनील जाटव और विधान सभा अध्यक्ष देवेंद्र दोहरे सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...