इटावा औरैया, जनवरी 19 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर कस्बा के पूर्वी तिराहे के पास रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार धर्मशाला निवासी चंदू पुत्र यदुनाथ सिंह और बल्लमपुरा निवासी अतुल पुत्र जितेंद्र सिंह घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। सड़क पर पड़ी मोरंग और गिट्टी के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बाइक सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। दोनों युवक कस्बा से गांव लौट रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...