इटावा औरैया, जनवरी 3 -- लवेदी थाना क्षेत्र के लखना मार्ग पर जैतपुरा गांव के पास शनिवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर एक कार अनियंत्रित होकर सरसों के खेत में पलट गई। इस हादसे में कार में सवार चालक सहित चार लोग बाल-बाल बच गए। कार लखना की ओर से जैतपुरा गांव जा रही थी, तभी वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खेत में जा गिरी। हादसे के बाद राहगीरों और खेत में काम कर रहे किसानों ने कार में फंसे सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद पलटी हुई कार को सीधा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.