इटावा औरैया, जनवरी 2 -- महोत्सव में देर शाम अनादि संस्था लखनऊ द्वारा श्रीमती मुन्नी देवी के संचालन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना के भजन गाइये गणपति वंदन से किया गया। महोत्सव मंच पर अनीता मिश्रा ने अच्युतम केशवम, छाप तिलक सब दीनी, दमा दम मस्त कलंदर, अपन बलमा के जगावे, कव्वाली, हँसता हुआ नूरानी चेहरा कजरा मोहब्बत वाला, राम को देखकर जनक नंदनी जैसे भजन व लोकगीत के जरिए लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक अर्पित सिंह ने फ़िल्मी गीत शुक्राना अल्लाह, मैं हूँ ना, मैं लापता, हम जो चलने लगे तू है तो मैं हूँ जैसे बॉलीवुड गीतों का तराना छेड़ा। ग्रुप के कलाकारों की प्रस्तुति को सभी ने खूब सराहा। इस दौरान गीत संगीत की इन प्रस्तुति में ढोलक पर शुभम शर्मा, ऑर्गन पर सैकी बाबा तथा पैड पर कुलदीप सैनी ने ...