इटावा औरैया, फरवरी 16 -- कस्वे में में यातायात व्यवस्था सुधारने तथा फुटपाथों को खाली कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सोमवार को नगर के प्रमुख बाजारों, मुख्य सड़कों और नालों के किनारे किए गए अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया। अभियान के दौरान प्रशासनिक सख्ती देख कई दुकानदार स्वयं अपनी दुकाने समेटते नजर आये, साथ ही इस दौरान पूरे बाजार में हडकम्प मचा रहा। दोपहर करीब एक बजे भरथना उपजिलाधिकारी काव्या सी, नगर पालिका ईओ संतोष मिश्रा तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस बल की संयुक्त टीम के साथ चिन्हित स्थान जवाहर रोड, सरोजनी रोड, बालूगंज होते हुए पुराना भरथना पर पहुंचे। टीम ने सड़क किनारे बने अस्थायी शेड, बढ़ाए गए चबूतरे, गुमटी, ठेले और दुकान के बाहर फैलाया गया सामान हटवाया। कई जगह जेसीबी मशीन से टीन शेड भी तोड़े ...