इटावा औरैया, दिसम्बर 9 -- क्षेत्र के भरतिया चौराहे पर अवैध हथठेली अतिक्रमण की समस्या को लेकर स्थानीय निवासी अवनीश कुमार ने मंगलवार को एसडीएम श्वेता मिश्रा से शिकायत की। प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि भरतिया चौराहे से सरसई नावर मार्ग पर लगभग आधा दर्जन से अधिक स्थायी हथठेली दुकानें सड़क पर फैलकर लगती हैं। जिससे मार्ग संकरा हो गया है। इन दुकानों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। अवनीश कुमार ने यह भी बताया कि कई बार दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन बाधित होने से मामूली टक्कर की घटनाएं भी हो चुकी हैं। शाम के समय जब यातायात का दबाव अधिक होता है, तब स्थिति और बिगड़ जाती है। एसडीएम श्वेता मिश्रा ने पुलिस के सहयोग से जल्द अतिक्रमण हटवाने का अश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...