इटावा औरैया, मार्च 1 -- नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इकदिल निवासी पवन कुमार पुत्र राधेश्याम दिल्ली से नौकरी कर अपने घर त्योहार मनाने लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला सुहाग नगर निवासी अपने रिश्तेदार सचिन पुत्र संजय को उसकी बाइक सहित साथ घर जाने के लिए ले लिया। उखरेंड गांव के पास टोल प्लाजा पार करने के कुछ ही दूरी आये वैसे ही पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.