इटावा औरैया, दिसम्बर 7 -- क्षेत्र के गाँव ऊमरसेन्डा में रविवार की दोपहर सडक किनारे एक विशालकाय अजगर निकलने से हडकम्प मच गया. गाँव निवासी हिमांशु ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस मार्ग पर अजगर निकला गाँव का मुख्य मार्ग है. जोकि आमतौर पर व्यस्त रहता है. इसी रास्ते से ग्रामीण तथा स्कूल आने जाने वाले बच्चे भी आवागमन करते है. दोपहर के समय अजगर निकलने से लोगों में अफरा तफरी मच गयी घटना की जानकारी वन विभाग को दी गयी. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब पांच फीट लम्बे व बीस किलो बजनी अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा. अजगर के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...