इटावा औरैया, जनवरी 23 -- शुक्रवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गरज के साथ बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। बारिश और ओलों की बौछार ने सर्दी का एहसास कराया। मौसम बदलने से किसानों की धड़कनें बढ़ गई है। इस बारिश ने खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसान चिंता में हैं। किसानों का कहना है कि इस समय सरसों की फसल पककर कटाई के करीब है। बारिश होने से सरसों की फलियों में नमी बढ़ने का खतरा है, जिससे दाना काला पड़ सकता है और पैदावार प्रभावित हो सकती है। इसी तरह आलू की खुदाई का कार्य भी शुरू हो चुका है। बूंदाबांदी से खेतों में नमी बढ़ने से आलू की खुदाई प्रभावित होने के साथ-साथ भंडारण में सड़न का खतरा बढ़ गया है। अरहर की फसल को भी बारिश से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि कुछ फसलों के लिए बारिा राहत भरी भी साबित हो रही है। गेहूं, जौ और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.