इटावा औरैया, दिसम्बर 21 -- इटावा महोत्सव में लोक रंग कार्यक्रम आज सोमवार को संस्कार भारती द्वारा आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक कुलदीप अवस्थी अध्यक्ष संस्कार भारती ने बताया लोक रंग थीम के अन्तर्गत सामूहिक लोक नृत्यों की साँस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बुंदेली लोक कलाकारों निशांत सिंह भदौरिया झाँसी, वंदना कुशवाहा मउरानीपुर एवं ब्रज के लोकगीतों पर आधारित सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुति के लिए मथुरा से पूजा उपाध्याय एवं समूह की प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र - छात्राओं द्वारा भी विभिन्न लोकनृत्यों की मनोहारी प्रस्तुतियाँ की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...