इटावा औरैया, दिसम्बर 29 -- इटावा महोत्सव के मंच पर देर शाम धीरेन्द्र पाण्डेय और उनकी टीम ने कत्थक एवं लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। ग्रुप के कलाकारों ने अपने नृत्य के जरिए लोगों को आकर्षित किया। देर शाम कार्यक्रम का शुभारम्भ एडीएम न्यायिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। लखनऊ से आयें धीरेन्द्र पाण्डेय ने कलाकारों का परिचय कराया। जिसके बाद ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच पर सूफ़ी नृत्य छाप तिलक सब छीनी पर ग्रुप के द्वारा बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी गयी। इसके अलावा श्री राम स्तुति, मेरे घर राम आये हैं, अयोध्या के कनक भवन में आदि गानों पर एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियों ने लोगों को खूब लुभाया। टीम में शामिल कलाकार धीरेन्द्र पाण्डेय, रिया शर्मा, पायल, तन्नू, सुहाना, स्नेहा आदि को एडीएम न्यायिक ने सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस...