इटावा औरैया, दिसम्बर 22 -- इटावा महोत्सव पंडाल में सोमवार को भारतीय संस्कृति, सभ्यता और देशभक्ति पर आधारित समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन महोत्सव पंडाल में किया गया। कार्यक्रम संयोजक सीबीएसई डीटीसी प्रधानाचार्य पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने मुख्य अतिथि एडीआईओएस डॉ. मुकेश यादव का स्वागत किया। प्रतियोगिता में नारायण कॉलेज आफ आर्ट्स एंड साइंस की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल व पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल, एसएस मेमोरियल सैफई की टीम रही। तृतीय स्थान पर अर्चना मेमोरियल इंटर कॉलेज, सेंट मेरी इंटर कॉलेज व डीपीएस की टीम रहीं। अतिथियों ने इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए आयोजक मंडल को धन्यवाद दिया और ऐसी प्रतियोगिताओं को बच्चों की सांस्कृतिक और नैतिक शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.