इटावा औरैया, दिसम्बर 27 -- दिसम्बर का महीना बीतने को हैं और सर्दी का सितम जोरों पर हैं। शनिवार को तो तापमान 6.2 डिग्री तक गिर गया।इसके कारण इटावा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। रात तो सर्द रही, दिन में भी सर्दी से राहत नहीं मिली। कभी बादल तो कभी हल्की धूप रही लेकिन पूरे दिन सर्द हवाएं चलतीं रही जिसके कारण सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।कार्यालयों और विद्यालयों का अवकाश था इसके चलते ज्यादा सड़कों पर ज्यादा भीड़ नही रही। शुक्रवार की रात से ही कोहरा गिरने लगा था और शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। स्थिति यह थी कि नजदीक का भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसके कारण वाहन भी कम संख्या में चले। जो भी वाहन निकले उन्हे लाइट जलाकर धीमी गति से चलाना पड़ा। पुलिस ने भी लोगों को सलाह दी है कि कोहरे में वाहन चलाने से बचे। कोहरे के कारण हाईवे पर भी वाहनों की स्प...