लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- लखीमपुर। दुधवा बफर जोन के निघासन वन रेंज में एक दिन पहले पकड़ा गया तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है। उसे किस जंगल में छोड़ा जाना है, इसे लेकर मंथन जारी रहा। बाद में तय हुआ कि निघासन वाले तेंदुए को इटावा के लॉयन सफारी भेजा जाएगा। दुधवा बफर जोन की डीएफओ कीर्ति चौधरी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह निर्णय उच्चाधिकारियों ने लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...