इटावा जंक्शन पर रहेगा प्रयागराज-उधना अमृत भारत ट्रेन का स्टॉपेज
इटावा औरैया, अगस्त 18 -- इटावा। इटावा जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे ने एक विशेष सौगात दी है। उत्तर मध्य रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को नियमित करते हुए अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। इसमें प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव इटावा जंक्शन पर रहेगा। इससे गुजरात और राजस्थान की ओर जाने वाले यात्रियों को सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 20437 प्रयागराज-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस 24 अगस्त से प्रत्येक सोमवार को प्रयागराज से चलेगी। ट्रेन इटावा जंक्शन पर सुबह 9:43 बजे पहुंचेगी और दो मिनट ठहराव के बाद 9:45 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन टूंडला, आगरा, बयाना, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम और वडोदरा होते हुए मंगलवार सुबह 4:05 बजे उध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.