इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- इटावा। इटावा क्लब के बिजली कनेक्शन को लेकर क्लब और बिजली विभाग आमने-सामने है । इटावा क्लब ने बिजली कनेक्शन मांगा है लेकिन विभाग का कहना है कि यहां 17 लाख 64 हजार का बिल बकाया है वह जमा किया जाए उसके बाद नया कनेक्शन दिया जाएगा । इस संबंध में क्लब के उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने बताया है कि बिजली विभाग की ओर से नया कनेक्शन न दिए जाने के कारण क्लब की सामाजिक व खेल गतिविधियां टॉप हो गई है । बाग में सिंचाई भी नहीं हो पा रही है । सभी काम जनरेटर के भरोसे चल रहा है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी कनेक्शन नहीं काटा है । इटावा क्लब के उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने यह भी कहा है कि राज्य सरकार की ओर से बहुउद्देशीयहॉल का निर्माण कराया गया था जिसका नियंत्रण जिला क्रीड़ा अधिकारी के पास है । अब बिजली विभाग ने य...