इटावा औरैया, मार्च 5 -- समाजवादी पार्टी कार्यालय ग्राउंड में बुधवार को आयोजित फूलों की होली के कार्यक्रम में उत्सव और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां रंगों की नहीं बल्कि केवल फूलों की होली खेली गई। भव्य पंडाल में मंच पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। मंच पर अखिलेश यादव के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंत नगर विधायक शिवपाल सिंह यादव, मैनपुरी सांसद डिंपल यादव, आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव और करहल विधायक तेज प्रताप यादव मौजूद हैं सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर गुलाब और अन्य सुगंधित फूलों की वर्षा कर होली का पर्व मनाया।कार्यक्रम स्थल को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से भव्य रूप दिया गया था। मंच पर पहुंचते ही अखि...