इटावा औरैया, दिसम्बर 6 -- इटावा ताइक्वांडो संघ के राष्ट्रीय खिलाड़ी शौर्य सिंह ने अंडर 17 आयु वर्ग , 48 किलोग्राम भार वर्ग में 69 वें नेशनल स्कूल गेम्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते कांस्य पदक जीतने में कामयाबी पाई। संघ के जिला महासचिव हिमांशु यादव ने बताया कि शौर्य सिंह ने सीबीएसई राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने भार वर्ग में विजय प्राप्त की। संघ की कोषाध्यक्ष नबीला ने बताया शौर्य सिंह खेलो इंडिया स्कूल गेम्स में चयनित होने वाले जिले के प्रथम खिलाड़ी बने है। जिले के सह सचिव गोविंद सिंह व श्याम,शौर्य सिंह के पिता सत्यपाल सिंह व संघ के मीडिया प्रभारी तरुण रंजन गुप्ता ने इस प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शौर्य सिंह को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.