इटावा औरैया, अगस्त 1 -- इटावा। कटक में स्थित जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित यूथ नेशनल गेम्स में जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ी शौर्य सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है । कांस्य पदक जीतने के साथ ही उन्होंने इंडिया कैंप के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर दिया है। राष्ट्रीय स्तर पर कराई गई इस प्रतियोगिता में देश भर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था जिसमें शौर्य सिंह ने कांस्य पदक जीतने में कामयाबी हासिल की। अब शौर्य सिंह की निगाहें ओलंपिक गेम्स पर हैं। इस उपलब्धि पर इटावा ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव हिमांशु यादव , कोषाध्यक्ष नबीला, सह कोषाध्यक्ष हरि गोविंद सिंह, शहर सचिव रोहित द्विवेदी, मीडिया प्रभारी तरुण रंजन गुप्ता मैनेजमेंट हेड श्याम जी ने शौर्य सिंह को बधाई दी है। यह भी पढ़ें- सीबीएसई नेश...