इटावा औरैया, जनवरी 31 -- उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर कार्यरत मोहित कुमार ने बरेली में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने मोहित कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुलपति ने कहा कि यह सफलता अन्य कर्मचारियों व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ा है। उन्होंने मोहित कुमार को आगे भी निरंतर मेहनत कर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने मोहित कुमार एवं उनकी माता को भी शुभकामनाएं दीं और आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता या समस्या होने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.