इटावा औरैया, मार्च 20 -- रमजान माह के अंतिम शुक्रवार अलविदा जुमा के मौके पर मोहल्ला लुधपुरा सहित नगर की सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई। लुधपुरा मस्जिद में नमाज से पहले हाजी हाफिज मोहम्मद सईद आलम अशरफी करहलवी ने तकरीर करते हुए कहा कि रमजान का आखिरी जुमा, इस पवित्र महीने की विदाई और ईद-उल-फितर के करीब आने का संकेत होता है। उन्होंने कहा कि रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय ने विशेष इबादत कर अल्लाह से रहमत और बरकत की दुआ मांगी। दोपहर लगभग 1 से 2:30 बजे के बीच मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज से पहले इमाम द्वारा खुतबा पढ़ा गया, जिसमें भाईचारे, शांति और इंसानियत का संदेश दिया गया। अलविदा जुमा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर व्यवस्था बनाए रखी गई।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.