इटावा औरैया, जनवरी 23 -- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती व बसंत पंचमी का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से विद्यालय की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने विधिवत पूजा कर विद्या बुद्धि और विवेक की कामना की उपरांत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई वार्डन अनीशा गुप्ता ने उनके जीवन संघर्ष और देशभक्ति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा निधि, शिवानी, शिखा, लवली, सृष्टि तथा रिचा शर्मा ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित स्टाफ की खूब तालियां बटोरीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...