इटावा औरैया, फरवरी 27 -- प्रथम उत्तर प्रदेश सलेक्शन इनडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के खिलाड़ी अभिषेक यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अभिषेक ने अंडर-20 बालक वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में 7.10 मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होने अपने प्रदर्शन के आधार पर नेशनल इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता भुवनेश्वर में आयोजित होगी। अभिषेक यादव की इस सफलता पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव एसके यादव, अध्यक्ष प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष मयंक यादव और ज्वाइंट जॉइंट सेक्रेटरी यामिनी सिंह व खिलाड़ियों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.