इटावा औरैया, मार्च 30 -- मंडल स्तर पर कराई गई प्रतियोगिताओं में राजकीय पंचायतीराज महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने पुरस्कार जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। इस महाविद्यालय की छात्राओं ने रोल प्ले, भाषण प्रतियोगिता , नाटक प्रतियोगिता , नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम हासिल किया है। इसी तरह मंडल स्तर पर आयोजित प्रश्न प्रतियोगिता, फर्स्ट एड एवं प्राथमिक उपचार प्रतियोगिता, कैंफायर प्रतियोगिता , आब्जरवेशन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान मिला है। पोस्टर प्रतियोगिता, कलर पार्टी प्रतियोगिता एवं टेंट पिचिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान छात्राओं को मिला है। प्राचार्य श्यामपाल सिंह ने बताया कि अर्न्तमहाविद्यालयों का रोवर्स रेन्जर्स कैंप में पहले दिन प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों की 9 टीमों के लगभग 200 छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिताओं ने भाग लिया। प्राचार्य...