मुजफ्फरपुर, नवम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर में चर्चित जॉनसन गिरोह के शातिर राहुल कुमार को अहियापुर थाने की पुलिस ने इटालियन पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे मंगलवार की रात बैरिया के जगदंबा नगर स्थित घर से दबोचा। उसने छत से कूदकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। उसके घर की तलाशी में बेड पर तकिया के नीचे पिस्टल मिला। 'सर्विस आर्म ऑफ द इटालियन आर्मी' लिखा है। नौ राउंड का यह ऑटोमेटिक पिस्टल 7.65 बोर का है। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि राहुल के खिलाफ अहियापुर में दो, सदर थाने में दो, कांटी में तीन, ब्रह्मपुरा में दो और काजी मोहम्मदपुर थाने में एक केस दर्ज है। लूटपाट, रंगदारी, गोलीबारी, हत्या, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत इसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.