इटालबस्ती में युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान
भागलपुर, जून 2 -- ठाकुरगंज से राजीव सिन्हा की रिपोर्ट नगर पंचायत ठाकुरगंज के इटालबस्ती मोहल्ले में मंगलवार सुबह एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में शोक की लहर फैल गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान इटालबस्ती निवासी 39 वर्षीय वेणु गोपाल झा के रूप में हुई है। वे अपने पीछे पत्नी प्रियंका देवी, दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए हैं। घटना मंगलवार सुबह करीब छह से सात बजे के बीच की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य सामान्य रूप से भोजन एवं बातचीत के बाद सोने चले गए थे। मंगलवार सुबह जब पत्नी प्रियंका देवी की नींद खुली तो उन्होंने अपने पति को बिस्तर पर नहीं पाया। इसके बाद घर में खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान पूजा घर के समीप पहुंचने पर उन्होंने वेणु गोपाल झा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.