बक्सर, मार्च 11 -- बक्सर, हिप्र। जेंडर समानता व महिला नेतृत्व को सशक्त करने की दिशा में जिले के इटाढी प्रखंड में प्रखंड स्तरीय जेंडर फोरम का गठन किया गया। अध्यक्षता बीडीओ किरण कुमारी ने किया। इस फोरम का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर जेंडर एकीकरण महिला अधिकारों की समझ व जेंडर फोरम की भूमिका को मजबूत करना है। प्रखंड स्तरीय जेंडर फोरम के गठन में चर्चा के दौरान जेंडर आधारित भेदभाव की चुनौतियों को साझा किया। कहा कि पंचायत स्तर पर जेंडर फोरम महिलाओं की आवाज़ को बुलंद करने और सशक्त बनाने का माध्यम बन सकता है। साथ ही जिन समस्याओं का निष्पादन नही हो पाता उसको प्रखंड स्तरीय जेंडर फोरम के होने वाले बैठक में निष्पादित की जाएगी। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने रंगोली बनाकर जश्न मनाया। कार्यक्रम में बीपीआरओ आकाश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीधर कुमार ...