बक्सर, जून 12 -- पेज चार के लिए ---- आंदोलन ज्ञापन सौंपते हुए इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग तत्काल खोले जाने की मांग की गई मरम्मत निर्धारित गुणवत्ता के साथ सुरक्षा मानकों के अनुरूप होना चाहिए फोटो संख्या- 09, कैप्सन- शुक्रवार को इटाढ़ी रेलवे गुमटी फाटक खोलने को लेकर पैदल मार्च निकालते कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय व अन्य। बक्सर, हिन्दस्तान संवाददाता।

इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग को फिर से खोले जाने के लिए जिला कांग्रेस कमिटी के लोगों ने शुक्रवार को शहर के ज्योति चौक से कलेक्ट्रेट तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला। इस बीच डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग तत्काल खोले जाने की मांग की गई। मार्च का नेतृत्व कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज के क्षतिग्रस्...