बक्सर, फरवरी 14 -- पेज-03 के लिए इटाढ़ी, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र में लगातार शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हकीमपुर पंचायत अंतर्गत मंगोलपुर गांव में शराब की खेप आ रही है। पुलिस ने तत्काल वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक पिकअप की तलाशी ली गई। तलाश के दौरान पिकअप में भारी मात्रा में अग्रेजी शराब बरामद हुआ। वाहन में से कुल 868 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। मौके से शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान यूपी के सहारनपुर जिला अंतर्गत शेखपुरा कदीम गांव निवासी शमशाद के पुत्र नुमान के रूप में हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सोनू कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। बरामद शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है। आरोपी से पूछता...