इटहिया मंदिर से लौट रहे दो श्रद्धालु रोहिन बैराज में डूबे, मौत
महाराजगंज, अगस्त 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पंचमुखी शिव मंदिर इटहिया में दर्शन व जलाभिषेक करने के बाद घर लौटते समय नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर रतनपुर के समीप मां बनैलिया रोहिन बैराज के पास डाउनस्ट्रीम में स्नान करते समय सोनौली कोतवाली क्षेत्र के महुअवा गांव के रहने वाले एक युवक व एक किशोर गहरे पानी में समा गए। करीब दो घंटे चले कड़ी मशक्कत व रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए। जानकारी के अनुसार महुअवा गांव के श्रद्धालु पिकअप से इटहिया शिव मंदिर दर्शन-पूजन करने गए थे। शाम को लौटते समय श्रद्धालु रतनपुर स्थित रोहिन बैराज के पास रुक गए और डाउनस्ट्रीम में उतरकर नहाने लगे। उस समय बैराज का केवल एक फाटक खुला था। स्नान के दौरान महुअवा निवासी प्रिंस वर्मा (22) पुत्र विनय वर्मा व मोनू साहनी (14) पुत्र पवन साहनी को पानी की गहराई का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.