भागलपुर, फरवरी 17 -- कृष्णानंद स्टेडियम में सोमवार को कुमार अमरेन्द्र मोहन उर्फ पिंकू दा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला इलेवन स्टार बरेहपुरा भागलपुर बनाम एलएसएफसी इटहरी के बीच खेला गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ. संजीव कुमार पोद्दार एवं आयोजन समिति के संरक्षक अरुण कुमार चौधरी ने मैच का उद्घाटन किया। कड़े मुकाबले में दोनों टीम ने पहले हाफ में एक-एक गोल अपने नाम कर ली। दूसरे हाफ का खेल शुरू होने के बाद दोनों ही टीमें एक दूसरे पर हावी रही, लेकिन एक भी गोल नहीं कर सकी। बाद में टाई ब्रेकर का सहारा लिया गया। जिसमें इटहरी की टीम ने 6-5 से जीतकर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। मौके पर काफी संख्या में दर्शक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...