इटावा औरैया, फरवरी 22 -- सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर की ओर से सरसई नावर वेटलैंड में नेचर वाक में प्रवासी और अप्रवासी पक्षियों के दीदार कराए गए। काफी संख्या में प्रकृति प्रेमी इसके लिए वेटलैंड पहुंचे। पर्यावरणविद डा. राजीव चौहान ने बताया कि सरसई नावर सारसों के लिए विश्व प्रसिद्ध झील है। इसे 2019 में रामसर साइट भी घोषित किया जा चुका है। यहां कई तरह के पक्षी प्रवास करते हैं। इनमें से कुछ पक्षी तो यहां पर प्रजनन करके वंशवृद्धि करते हैं। डॉ अत्री गुप्ता ने बताया कि रविवार को यहां पर लगभग 150 सारस देखने को मिले हैं साथ ही कई अन्य प्रवासी पक्षी भी झील में दिख रहे हैं। शावलर, गार्गेनी , रेड क्रेस्टेड पोचर्ड, कूट, पिनटेल भी दिखाई दिए। नीरज मिश्रा एवं संजय तिवारी ने अपने अनुभवों को साझा किया। वन क्षेत्राधिकारी भरथना शौकत अली, वन दरोगा राजपाल, संस...