गोपालगंज, नवम्बर 25 -- थावे। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड के प्रसिद्ध इटवा धाम में मंगलवार की देर शाम राम-सीता सहित चारों भाइयों की भव्य बारात निकाली गई। हाथी, घोड़े, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच यह शोभायात्रा निकली, जिसमें साधु-संतों के साथ कई गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं, बारात निकालने से पहले इटवा धाम से राम-सीता और चारों भाइयों का कथा-मटकोर जुलूस पंचमी विवाह के अवसर पर निकाला गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर साधु-संत और महिला श्रद्धालु नाचते-गाते जुलूस को जीन बाबा के पास स्थित शिव मंदिर तक लेकर पहुंचे। वहां पर विधि-विधान से राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न एवं मां सीता का पारंपरिक कथा-मटकोर संपन्न कराया गया। पूरे आयोजन में राम की भूमिका मदन कुमार झा और सीता की भूमिका रोहित कुमार ने निभाई। मौके पर अयोध्या से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.