मधेपुरा, अप्रैल 6 -- सिंहेश्वर , निज संवाददाता । जिले के गमहरिया प्रखंड के इटवा गांव में रविवार को स्वास्थ्य सेवा का एक सराहनीय व जनकल्याणकारी आयोजन देखने को मिला। जहां आदित्य आरोग्य संस्थान, मधेपुरा के तत्वाधान में एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन जे. एस. झा चेरीटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से किया गया, जिसमें ग्रामीणों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर का नेतृत्व डा. सौरभ झा पूर्व रेजिडेंट चिकित्सक, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ ने किया। उनके साथ अनुभवी डॉक्टरों की टीम सुबह 10 बजे से ही मरीजों की जांच और इलाज में जुट गई।इस स्वास्थ्य शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 200 से अधिक मरीज पहुंचे, जिनका निःशुल्क इलाज किया गया। मरीजों में सर्दी, खांसी, बुखार जैसी सा...