इटली में मेडिटेरेनियन गेम्स के लिए एसके क्षेत्री अंतरराष्ट्रीय रेफरी नियुक्त
मुरादाबाद, अगस्त 17 -- मुक्केबाजी कोच एसके क्षेत्री का चयन इटली के ट्रेंटो में आयोजित होने वाले 2026 मेडिटेरेनियन गेम्स के लिए हुआ है। इनका चयन वर्ल्ड बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय रेफरी-जज के रूप में किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 21 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित होगी, जिसमें 28 खेलों की स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता में यूरोप, एशिया और अफ्रीका के भूमध्यसागरीय क्षेत्र से जुड़े 26 देशों के छह हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। बॉक्सिंग मुकाबले 22 से 27 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे, जिनमें एसके क्षेत्री रेफरी-जज के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। मुरादाबाद डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गोयल,नीरज गुप्ता, अरविंद गुप्ता, पंकज, हिमांशु यादव, राजेश मेहंदीरत्ता, रवि कुमार, अनिल चौहान ने कहा कि यह बड़ी बात है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.