नई दिल्ली, जुलाई 29 -- नई दिल्ली, का.सं.। पूर्वी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से इटली निर्मित सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो कारतूस और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी बरामद की है। डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान शास्त्री पार्क निवासी 24 वर्षीय जुबैर के रूप में हुई है। गुप्त सूचना पर गाजीपुर के पेपर मार्केट, मुल्ला कॉलोनी के पास जाल बिछाकर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने हथियार आगे बेचने के उद्देश्य से खरीदने की बात स्वीकार की। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई चेन और नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...