मेरठ, मई 19 -- इटली में आरवीसी के भारतीय घुड़सवार प्रदीप कुमार ने इतिहास रच दिया है। 2-स्टार इवेंटिंग में जीता घुड़सवार प्रदीप ने पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स के लिए पहले दो राउंड में क्वालिफाई कर लिया है। इटली में रिमाउंट वेटनरी कोर (आरवीसी) मेरठ के घुड़सवार प्रदीप कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने यह शानदार जीत सीसीआई (ऑरेंज)-2 स्टार कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में हासिल की। ​इस जीत के साथ ही एशियन गेम्स के दो राउंड के लिए आरवीसी की इस टीम ने सफलतापूर्वक क्वालिफाई कर लिया है। वर्तमान में एशियन गेम्स के मद्देनजर भारतीय खिलाड़ियों के लिए विदेशों में क्वालिफाइंग प्रतियोगिताएं चल रही हैं。 यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम...