नई दिल्ली, मई 20 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंच गए हैं। यहां उनकी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी ने एक फोटो और संदेश के साथ उनका स्वागत किया है। जल्द ही दोनों नेताओं की बैठक होने जा रही है। रोम पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने कहा था कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत-इटली सहयोग को बढ़ावा देना है। प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जून 2024 में इटली की यात्रा की थी। इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने लिखा, 'रोम में स्वागत है मेरे दोस्त।' साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह पीएम मोदी के साथ मशहूर कोलोसियम स्टैंड्स में नजर आ रहीं हैं। साथ ही पीएम मोदी इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मट्टरेल्ला से भी मुलाकात करेंगे। यह भी पढ़ें- नार्वे में प्रधानमंत्री मोदी पर नस्ल व...