इटली के 6000 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, UK और आयरलैंड में भी अलर्ट
नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- इटली में बुधवार को एक अभूतपूर्व और खौफनाक घटनाक्रम में देश भर के 6,000 से अधिक स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं। इस ईमेल के बाद हड़कंप मच गया और आनन-फानन में राजधानी रोम से लेकर उत्तर में फ्रिउली और दक्षिण में बासिलिकाटा तक 300 से ज्यादा स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया। इतना ही नहीं, इस धमकी भरे ईमेल में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की कार के इंजन में भी पावरफुल बम लगाने का दावा किया गया है, जिसके बाद इटली के सुरक्षा महकमे और खुफिया तंत्र में हड़कंप मच गया है।'रूसी हैकर' और 'इतालवी जनसंहार' का दावा सरकारी सूत्रों और इतालवी मीडिया के अनुसार, धमकी भरा ईमेल भेजने वाले ने खुद की पहचान 'मिखाइल एंड्रोपोव' के रूप में बताई है और खुद को "विलायत ऑफ मिसोगिनिस्टान" का लीडर बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.