हरिद्वार, अप्रैल 18 -- चारधाम यात्रा के लिए विदेश से भी श्रद्धालु आने लगे हैं। विदेशियों में भी भारतीय संस्कृति के प्रति लगाव बढ़ता जा रहा है। शनिवार को इटली से नौ विदेशी पर्यटकों का एक दल चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण करवाने ऋषिकुल मैदान स्थित पंजीकरण केंद्र पहुंचा। यहां उन्होंने अपना ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया। इटली निवासी ईमा, अलिसा, क्लाउडिया, फुलविया, गैब्रिएला, इरामगार्ड, लुका, मार्टिना और स्टीफना ने बताया कि पहली बार यात्रा पर आए हैं। इससे पहले भारत के अन्य स्थानों का भी भ्रमण किया है। चारधाम यात्रा के बारे में बहुत सुना है। केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए सभी बहुत उत्सुक हैं। यहां की शांत वातावरण में कुछ दिन बिताकर वापस अपने देश लौटेंगे। यह भी पढ़ें- चारधाम के लिए 1493 श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण उन्होंने बताया कि भारत आध्यात्मिक देश ह...