नोएडा, जनवरी 13 -- नोएडा। इटली के थैलेसीमिया और प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. लारेंस फॉल्कनर ने मंगलवार को बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान का दौरा किया। उन्होंने यहां के डॉक्टरों के साथ विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। थैलेसेमिक्स इंडिया संस्था की शोभा तुली, बाल आयुष फाउंडेशन के ललित पवार और डॉ. जैनुल ऐबुद्दीन ने भी उनके साथ मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने पीडियाट्रिक बीएमटी, पीडियाट्रिक हेमेटोलॉजी-ऑन्कोलॉजी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन चिकित्सकीय विभागों का दौरा किया। साथ ही इन विभागों से जुड़े डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बातचीत की। अस्पताल में पिछले साल तक 94 पीडियाट्रिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट हो चुके हैं। दौरे के दौरान बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान के निदेशक डॉ. एके सिंह, डीन डॉ. डीके सिंह, डॉ. नीता राधाकृष्णन, सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रह...